छत्तीसगढ़ / बालोद

चलती बोलेरो जीप में लगी आग, बाल बाल बचे दर्शनार्थी

 
बालोद। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के आसपास बालोद से डौंडी लोहारा राजनांदगांव मार्ग पर ग्राम तरौद के पास एक महिंद्रा बोलेरो जीप में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस बोलेरो में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोगरगढ़ में दर्शन करने गए श्रद्धालु वापिस लौट रहे थे। जब वे ग्राम तरौद के पास अमलीडीह मोड़ के पर पहुंचे तभी गाड़ी से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद बोलेरो के ड्राइवर ने सूझ बूझ दिखाते हुए तत्काल बोलरो में सवार लोगो को बोलेरों से बाहर निकलने की सलाह दी। जिसके बाद दर्शनार्थी सतर्क हो गए और तत्काल गाड़ी से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। सवारी के बाहर निकलने के फौरन बाद बोलेरो वाहन धू धू कर जलने लगा। देखते ही देखते बोलेरो के चारो तरफ तेज आज की लपटे उठने लगी और सड़क पर ही बोलरों वाहन जलकर राख हो गया। पुलिस को जानकारी होने के बाद रास्ता बंद कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना में किसी भी व्यक्ति को हताहत होने की सूचना नही है। बोलेरो वाहन के ड्राइवर ने बताया कि सभी लोग ग्राम लखनपुरी, चारामा, कांकेर से है और गाड़ी में 12 लोग सवार थे व मां बम्लेश्वरी मंदिर डोगरगढ़ में दर्शन करने गए। फायर ब्रिगेड दमकल कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया जिसके बाद पुलिस ने आम लोगो के लिए रास्ता खोल दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image