छत्तीसगढ़ / रायपुर

कोड़पाली एवं लारा जलाशय के कार्यों के लिए 3.26 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

 रायपुर, 08 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-पुसौर के अंतर्गत कोड़पाली एवं लारा जलाशय के जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 3 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जलाशय योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना का रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 114 हेक्टेयर में 114 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image