छत्तीसगढ़ / रायपुर

श्री हनुमंत कथा में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा

राधेश्याम सोनवानी 

 पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंटकर छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि में किया स्वागत


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दही हांडी उत्सव स्थल पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के सान्निध्य में आयोजित पंच दिवसीय श्रीमंत हनुमंत दिव्य दरबार कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। कथा के चौथे दिन विशेष रूप से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा पहुंचे। उन्होंने श्री हनुमंत दिव्य दरबार में कथा श्रवण किया और भगवान हनुमान की आरती की, इसके साथ ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से भेंट कर छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर होरा जी ने कहा कि “पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी आज के युग में अध्यात्म के सशक्त स्वर हैं। वे युवा पीढ़ी को भक्ति, धर्म और राष्ट्रप्रेम की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। उनकी वाणी में शक्ति है और विचारों में एकता का संदेश। बागेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थल से जो ऊर्जा निकलती है, वह पूरे देश को जोड़ने का कार्य कर रही है।”

वहीं इस भव्य आयोजन में बीते 4 दिनों में कई राजनीतिक व प्रशासनिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। जिनमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रिमंडल के सदस्य, रायपुर के चारों विधायक सहित निगम, मंडल के सदस्य, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक जन शामिल हैं। यह आयोजन भाजपा नेता व समाजसेवी बसंत अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।

कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ऑफिशियल चैनल, बसंत अग्रवाल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, तथा ग्रैण्ड विज़न नेटवर्क के चैनल GRAND GOLD-100 एवं ग्रैण्ड 36 गढ़ भक्ति-596 एवं 102 पर प्रसारित किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image