छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्टापडेम सह सोलर सिस्टम से सिंचाई के लिए 2.91 करोड़ रूपए स्वीकृत

 रायपुर, 09 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-अभनपुर के ग्राम मंदलोर में स्टापडेम सह सोलर सिस्टम द्वारा सिंचाई निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। योजना के कार्य पूर्ण होने के उपरांत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एव सोलर संयंत्र तथा पाईप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के द्वारा 60 हेक्टेयर में खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के निर्माण कार्य पूर्ण कराने जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image