छत्तीसगढ़ / सरगुजा

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन 13 अक्टूबर को

 अम्बिकापुर, 09 अक्टूबर 2025

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में आई.टी.आई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए 13 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जो भी इच्छुक अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं वे अपने समस्त दस्तावेज शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, जाति, निवास, आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को संस्था में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image