छत्तीसगढ़ / जशपुर

तुमला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 6.49 करोड़ रूपए स्वीकृत

 जशपुर  छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड फरसाबहार की तुमला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 49 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से क्षेत्रीय ग्रामवासियों को निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन तथा किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना का कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image