छत्तीसगढ़ / रायपुर

चित्रकारों ने कराया रंगों से छत्तीसगढ दर्शन

 रायपुर । संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 51 चित्रों की एक चित्रमाला निर्माण कार्यशाला  11 -12 अक्टूबर को विप्र भवन समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित की गई । कार्यशाला में प्रदेश की राजधानी रायपुर के चित्रकारों के अलावा बिलासपुर , राजनांदगांव , खैरागढ़ , जांजगीर – चांपा , दुर्ग , बालोद, महासमुंद , दंतेवाड़ा ,रायगढ़ धमतरी, बलोदा बाजार ,बस्तर आदि स्थानों से कलाकार पधारे एवं 51 चित्रों की रचना की. इन चित्रों में कला संस्कृति एवं परम्परा, ऐतिहासिक घटना, सामाजिक जनजीवन और तीज त्यौहार आदि विषय आधार रूप में हैं. इन विषयों का चयन साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा के द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ को भारत के मानचित्र पर एक नए राज्य के रूप में 25 वर्ष हो गए इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का प्रारंभ 15 अगस्त 2025 से हुआ जिसमें सभी विभागों के द्वारा फरवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन शासन और गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है. इसी तारतम्य में संस्कार भारती के द्वारा इस कार्यशाला के आयोजन योजना बनी और कार्यशाला सफल रूप से संपन्न हुई। इस चित्रकला कार्यशाला को संस्कार भारती द्वारा प्रशासन को समर्पित कर आग्रह किया जाएगा कि इसकी भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 1 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर किया जाए । संस्था द्वारा एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी जिसमें इन सभी कलाकृतियों के छायाचित्र रहेंगे ।

कार्यशाला के समापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती श्री रिखी क्षत्री, डॉ विकास चंद्रा विभाग,अध्यक्ष चित्रकला विभाग संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ व श्री शशांक शर्मा, साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संपन्न हुई । इस अवसर पर संस्था के महामंत्री हेमंत माहुलिकर, महानगर महामंत्री कबीर चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, डॉ आनंद पांडे, किशोर वैभव, प्रांजल राजपूत, प्रीतेश पांडेय, लवकुश तिवारी, अपूर्वा , अंकित , रंजना गुरु, शैलदुलारी सारवा, सूर्यकांता कश्यप, पार्थ महावर, कला प्रेमी, कलाकार नगरवासी आदि उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image