छत्तीसगढ़ / रायपुर

आर्ना फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क आई कैम्प एवं दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन

 

रायपुर। आर्ना फाउंडेशन द्वारा आज अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क आंखों की जांच (आई कैम्प) का आयोजन किया गया। इस कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों की आंखों की जांच की और ज़रूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए।

कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उनके चेहरों पर खुशियाँ बिखेरने के लिए दिवाली सेलिब्रेशन भी आयोजित किया गया। बच्चों के लिए विशेष मिठाइयों और उपहारों की व्यवस्था की गई, जिससे उनके बीच उत्सव का माहौल बना।

आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष रुना शर्मा अत्री ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य, शिक्षा और खुशियाँ पहुँचाना है। इसी कड़ी में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि दिव्यांग बच्चों को भी स्वास्थ्य सेवाएँ और त्यौहारों की खुशियाँ समान रूप से मिल सकें।

इस अवसर पर संचालिका   डॉ.रुना शर्मा ,  मुख्य अतिथि स्वतंत्र स्वर संपादक डी एस मिश्रा , विशेष अतिथि पीयूष जैन , डॉ विपुल चौधरी ,डॉ आनंद , मनीष अत्री,सीमा छाबड़ा,डॉ.सोनम सिंग राठौर, गलोबल ब्यूटी आइकन निवृति  अविनाश वाघाडे, गोल्ड ब्यूटी आईकॉन विनर पूजा  गुरदीप कौर  स्कूल के शिक्षक–कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image