छत्तीसगढ़ / रायपुर

ग्राम साँकरा में निजी भूमि पर अवैध सीसी रोड निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश

 

 
साँकरा (धनेली) - धरसीवा जनपद पंचायत के ग्राम सांकरा में निजी भूमि पर अवैध सीसी रोड का निर्माण किया गया है। वार्ड क्रमांक 18 में स्थित यह सड़क लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनाई गई है, जिसका निर्माण सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया है।
स्थानीय लोगो ने कहा कि इस भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर सीसी रोड का निर्माण किया, जिससे निजी लोगो को आर्थिक लाभ हुआ। इस कार्रवाई के पीछे की मंशा स्पष्ट है—निवासी कॉलोनी से अवैध उगाही करके लंबा मुनाफा कमाना।
 
जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजीत सायतोडे ने बताया कि इस सीसी रोड का निर्माण न केवल अवैध है, बल्कि यह स्थानीय विकास कार्यों के प्रति भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ पंचायत प्रणाली की ईमानदारी पर धब्बा लगाती हैं और समाज में असंतोष बढ़ाती हैं।
ग्राम पंचायत के सदस्यों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
 
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे गांव के लोगो ने कहा कि अपने हक के लिए संघर्ष करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस अवैध निर्माण को पर कार्यवाही कर और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ग्राम साँकरा की स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और स्थानीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा करे। ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं को रोका जा सके।
 
वही स्थानीय लोगो ने कहा कि काफी जगह ग्राम पंचायत के स्थानीय निवाशी है जो सालो से निवास करते है उन जगहों को प्राथमिकता न देते हुए प्लाटिंग जगह जिसे जमीन ठेकेदार दौरा बेच कर चले गए वह उनकी जवाबदेही है लेकिन उनपर रोड बनाना गलत है गांव वालों जो सालो से निवास कर रहे उनकी अधिकारों की अवेहलना और उनपर दुव्र्यवहार को उजागर करता है 
 वर्जन 
जनपद सीईओ आशीष केसवानी ने कहा मामले का जांच करवाएंगे और कार्रवाई करेंगे 

अनुज शर्मा 
धरसीवा विधायक 
फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कौन से संपर्क नहीं हो पाया क्योंकि फोन नहीं उठा उठाने के कारण संपर्क नहीं हो पाया

वर्जन योगेश साहू उपसरपंच आपको जहां भी जैसे  शिकायत करना है कर लो  ऐसा कह कर फोन काट दिया
 
ग्राम सचिव ने कहा कि 9लाख 50 हजार का रोड बना है 
वार्ड नंबर 13 का रोड नाली अलग 4.4 लाख से बना है 

इंजीनियर से संपर्क करने पर कहा कि उनको प्लाटिंग मालिक का सहमति पत्र दिया कह कर फ़ोन काट दिया

Leave Your Comment

Click to reload image