छत्तीसगढ़ / रायपुर

7 IPS अधिकारियों का तबादला, नई जिम्मेदारियां तय

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग ने 7 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में की गई नियुक्तियों के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


जारी आदेश में मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया। चंद्रमोहन सिंह को निदेशक आपातकालीन सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई। अंकिता शर्मा सक्ती की जगह राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुई हैं। यदुवली अक्षय सिदार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। रतना सिंह को पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई। प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक सक्ती नियुक्त किया गया। पंकज चंद्रा को कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया।


 

 

Leave Your Comment

Click to reload image