छत्तीसगढ़ / मुंगेली

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उपमुख्यमंत्री साव, टेका मत्था

 

लोरमी - उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव शाम को अपनी पत्नी मीना साव के साथ लोरमी पहुंचे। उन्होंने सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोरमी गुरुद्वारे में हाजिरी लगाई और माथा टेककर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने लोरमी सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष अरदास कराई। गुरुद्वारे में मौजूद संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लोरमी द्वारा अरुण साव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image