छत्तीसगढ़ / मुंगेली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में सपत्नीक चिन्मयानंद बापू जी के श्रीमुख से सुनी श्रीराम कथा

लोरमी का मानस मंच बीते चार दशकों से श्रीराम कथा का साक्षी रहा, यह स्थल किसी तीर्थ से कम नहीं : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव


लोरमी - धर्मनगरी लोरमी के भव्य मानस मंच में श्रीराम समिति एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में चिन्मयानंद बापू जी की श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने सपत्नीक मीणा साव श्रीराम कथा का रसपान किया। उन्होंने कथा व्यास में विराजमान चिन्मयानंद बापू जी के श्रीचरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और लोरमी में बेर से बनी विश्व की सबसे बड़ी प्रभु श्रीराम की रंगोली की प्रति भेंट की। वहीं सपरिवार श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मानस मंच बीते चार दशकों से श्रीराम कथा का साक्षी रहा है। यह स्थल किसी तीर्थ से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मंच के भव्य निर्माण की प्रेरणा स्वयं भगवान श्रीराम से मिली है। यह मंच अरुण साव ने नहीं बनाया, बल्कि लोरमी की जनता की आस्था और श्रद्धा ने इसे साकार किया है।

श्री साव ने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं। वनवास काल में प्रभु श्रीराम का अधिकांश समय इसी पावन भूमि पर व्यतीत हुआ। छत्तीसगढ़ की यह धरती प्रभु श्रीराम जी के पुरुषार्थ और मर्यादा की साक्षी रही है। श्री साव ने कहा कि उन्हें जो भी प्राप्त हुआ है, वह सब भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है और वह सब प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित किया है।

बता दें कि लोरमी में श्रीराम कथा का आयोजन 2 नवम्बर से शुरु हुआ है, जिसका समापन 10 नवम्बर को होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image