छत्तीसगढ़ / मुंगेली

मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने जिले में पुर्व लंबित शिकायतोे का 15 दिवस मे निराकरण करने हेतू दिये थाना चौकी प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के लंबित अपराधों, शिकायतों, मर्ग व कानून व्यवस्था के संबंध में राजपत्रित एवं शाखा, थाना/चौकी प्रभारियों की ली क्राईम मीटिंग


मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक के दौरान लंबित मामलों के निकाल, महिला एवं गुम बालिकाओं संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड के मामलों में त्वरित निराकरण करने हेतु दिये निर्देश
 
अवैध मादक पदार्थ जुआ, सट्टा, शराब, नशीली दवाईयों व अन्य सुखा नशा पर होगी सख्त कार्यवाही 

जिला मुंगेली मे बीट प्रणाली के तहत प्रत्येक 04 ग्रामों पर 01 पुलिसकर्मी, स्मार्ट पुलिसिंग के तहत होगी नजर तथा असाामाजिक तत्वों पर होगी कार्यवाही 

       
मुंगेली -  जिला मुंगेली पुलिस अधीक्षक शभोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा दिनांक 10.11.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में जिले की अपराध समीक्षा बैठक की गई। अपराध समीक्षा बैठक मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं सभी कार्यालय शाखा, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे, अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतू आवश्यक निर्देश दिये, जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को स्पष्ट रूप से हिदायत दिया गया कि महिला एवं गुम हुये बच्चों से संबंधित अपराध तथा गंभीर अपराधों जैसे:- हत्या,हत्या के प्रयास, अन्य अपराधों व संपत्ति संबंधी अपराध जैसे:- चोरी,नकबजनी,झपटमारी एवं पूर्व लंबित प्रकरणो तथा 173 (8) जा.फौ. (वर्तमान 193 बीएनएसएस) के तहत लंबित प्रकरण व लंबित मर्ग तथा cybercrime.gov.in व सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 से प्राप्त सायबर फ्राड संबंधी शिकायत को शीघ्र-अतिशीघ्र विधिसम्मत कार्यवाही कर निराकरण करने तथा थानों मे प्राप्त शिकायतों को 07 दिवस के भीतर एवं पुर्व मे लंबित शिकायतों को 15 दिवस के भीतर निराकृत करने निर्देशित किया गया व थानों एवं मालखाना की साफ-सफाई, रिकार्ड दुरूस्त  साथ ही जिले के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियो को लंबित प्रकरणों की लगातार समीक्षा कर निराकरण करने हेतू निर्देश दिया गया। जिले मे गंभीर अपराधों के साथ ही साथ प्राथमिकता के तौर पर सामान्य अपराधों की पुलिस द्वारा त्वरित निराकरण करने व गुम हुये नाबालिग बच्चों (बालक/बालिकाओं) की बरामदगी शीघ्र अतिशीघ्र कर ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत परजिनों की सकुशल सौैैपने व विधिवत कार्यवाही करें ताकि पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास जागृत किया जा सके। 
 
            
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि जिले के प्रत्येक थानो/चौकी के ग्रामों का बीट प्रणाली सूची बनाया गया है जिसमे प्रत्येक 04 ग्रामों मे 01 पुलिसकर्मी होगा जो स्मार्ट पुलिसिंग के तहत कार्य करते हुये पुरे 04 ग्रामों की रिकार्ड डाटा तैयार कर आम जनता से मानवीय पहल करते हुये लोगो के साथ जुड़कर जागरूक करेगा। साथ ही सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों मे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों मे कार्यक्रम कर नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के बारे मे जानकारी व यातायात नियमों का पालन करने तथा सायबर फ्राड के बारे मे जानकारी देकर जागरूक करें साथ ही साथ छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों का विश्वास जीते और अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाएं। 
 

मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने नवीन अपराधिक कानून के तहत अभियोग पत्र पेश कर छत्तीसगढ़ मे नंबर 01 होने पर मुंगेली पुलिस को दी बधाई व अवैध कार्यो पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश - 

मुंगेली पुलिस अधीक्षक पटेल ने नवीन अपराधिक कानून मे जिला मुंगेली पुलिस द्वारा 60 दिवस भीतर मे 77.58 प्रतिशत व 90 दिवस के भीतर 82.14 प्रतिशत अभियोग पत्र (चालान) माननीय न्यायालय मे पेश कर छत्तीसगढ़ मे प्रथम स्थान पर होने से उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिये अपनी पुलिस टीम को दी बधाई व जिला स्तर पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने एवं बीते वर्ष के आंकड़ों से अत्यधिक माइनर एक्ट की कार्यवाही करने व यातायात व्यवस्था को दुरूस्थ करने निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्टरूप से कहा गया कि लंबित मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही सभी पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करें और जिले मे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने मे किसी भी प्रकार से कोताही ना बरतें।
            
इस बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली  मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया, नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक  संजय साहू (नक्सल सेल/यातायात), उप पुलिस अधीक्षक  हरविन्दर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय शाखा प्रभारी उपस्थित रहें।

Leave Your Comment

Click to reload image