छत्तीसगढ़ / रायपुर

एसआईआर : करीब 72 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित

 रायपुर, 12 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक करीब  01 करोड़ 51 लाख 69 हजार 885 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कि प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या के 72 प्रतिशत  से अधिक है। विगत 4 नवम्बर से एसआईआर की शुरूआत के बाद से बीएलओ  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।

Leave Your Comment

Click to reload image