छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

रायपुर, 15 नवंबर 2025

राज्यपाल श्री डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। राजभवन में राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ”जनजातीय गौरव दिवस“ की प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को विशेष रूप से सभी जनजातीय भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
    इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image