छत्तीसगढ़ / मुंगेली

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया

 

लोरमी - शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में बाल दिवस के अवसर पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यज्ञान मेला (FLN मेला) 2025 का आयोजन बड़े ही उत्साह और तैयारी के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने बताया कि यह आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ तथा डाइट पेण्ड्रा के निर्देशानुसार हुआ है।मेले में विद्यार्थी स्वयं विभिन्न विषयों पर एक स्टॉल एक अवधारणा के तहत शैक्षणिक स्टॉल लगाए थे।विशेषता यह रहा कि सिखाने वाले भी विद्यार्थी रहे तथा सीखने वाले भी विद्यार्थी रहे। FLN मेला में विद्यालय के सभी विद्यार्थी हर्ष और उतसाह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ गांव से गणमान्य नागरिकों की संपूर्ण सहभागिता के साथ उपस्थिति रही।सभी के द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सिखने - सीखाने की गतिविधियों की सराहना की गई।                            
 
सभी स्टालों के लिए अलग - अलग प्रभारी नियुक्त किया गया था जिसमें हिंदी स्टॉल प्रभारी कुमारी सीमा श्रीवास, गणित स्टॉल प्रभारी पृथ्वीराज साहू, अंग्रेजी स्टॉल प्रभारी तामेश्वर साहू एवं बालवाड़ी स्टॉल प्रभारी टिकेश्वरी निषाद रहे।इन सभी  स्टालों की सफल देखरेख शिक्षक रूपेश राजपूत द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम से सभी विद्यार्थी बहुत ही खुश नजर आए।विद्यालय परिवार द्वारा सभी को बाल दिवस की बधाई देते हुए मीठा वितरण किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image