छत्तीसगढ़ / मुंगेली

निशुल्क सरस्वती सायकल योजना बेटियों के शिक्षा की गुणवत्ता में सहायक बनी - विनय साहू

 

लोरमी - क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में छात्राओं को सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,छत्तीसगढ़ शासन के अति महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक सरस्वती सायकल योजना के तहत 34 छात्राओ को साइकिल वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा विनय साहू,प्रमुख अतिथि के रूप के सुजीत वर्मा अध्य्क्ष न.पा.लोरमी,अध्य्क्षता राजेंद्र साहू उपाध्यक्ष ज.प.लोरमी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय जि. प.सदस्य अनिता कोमल साहू,ज.प.सदस्य रेखा साहू,राजेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष डिंडोरी भाजपा,माणिकलाल साहू अध्य्क्ष शाला विकास समिति के  गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई,कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया, कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विनय  साहू ने अपने सम्बोधन में कहा बेटियों की शिक्षा और विकास दोनों ही हमारे संकल्प और सेवा का आधार हैं,बेटियों को शिक्षित, सशक्त और समर्थ बनाने एवं जन आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है,इसी क्रम में जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा की सररस्वती साइकिल वितरण  योजना से बेटियों के शिक्षा में जनजागरण के साथ साथ उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आयी है और विद्यालय जाने आने में समय की बचत भी हुई,सुजीत वर्मा ने बताया राज्य की भाजपा सरकार अपने पूर्ववर्ती शासन में और वर्तमान में इस महत्वकांक्षी योजना से बेटियो को शिक्षित और संरक्षित करने का कार्य किया,साथ ही मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि बेटियो के नवी कक्षा में प्रवेश पर सायकल वितरण की जानकारी दी,क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अनिता कोमल साहू व जनपद सदस्य रेखा साहू  ने भी सम्बोधित किया, कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य द्वारका साव ने किया और बताया कि विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य लगभग 2 लाख की राशि निजी व्यय से विद्यालय परिसर को सवारने का कार्य किया साथ ही विद्यालय के विकास और छात्राओं  के उज्ज्वल भविष्य के लिए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के  उपमुख्यमंत्री अरुण साव से हर संभव सहायता की मांग की, कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप ध्रुव ने किया,आभार ग्राम के सरपंच जीवन लाल बघेल ने किया, इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से नरेश तिवारी, लीलाराम यादव,रघुवीर साहू,अश्वनी साहू, विनोद सिंह राजपूत, श्रीमती रश्मि ध्रुव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image