छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सशक्त हो रही हैं महिलाएँ, महतारी वंदन योजना से बढ़ी आर्थिक मजबूती

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनीं मझगांव की श्रीमती सविता कार्लिक

      कवर्धा, 10 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में चलाई जा रही महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा और आत्मसम्मान का आधार बन गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जा रही है। इससे महिलाएँ अपने छोटे-बड़े खर्च खुद संभाल पा रही हैं और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
      महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव की निवासी श्रीमती सविता कार्लिक ने बताया कि उन्हें अब तक 23 किस्तों में कुल 23 हजार रुपये मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि उनके लिए सिर्फ पैसों की मदद नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और हिम्मत का स्रोत है। श्रीमती सविता अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। वे गांव में सिलाई का छोटा काम करती हैं, जबकि परिवार की आय मुख्य रूप से मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे में हर महीने मिलने वाली यह सहायता राशि घर के जरूरी खर्चों में काफी मददगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को सम्मान के साथ जीने की नई ताकत दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image