*7 करोड़ धान घोटाला की जांच हेतु की गई शिकायत
कबीरधाम |
2026-01-11 12:05:31
*7 करोड़ धान घोटाला की जांच हेतु की गई शिकायत
......…...............................................
कवर्धा जिले में वर्ष 2024-25 में धान संग्रहण केंद्र बाजार चारभांठा से लगभग 22हजार क्विंटल धान की कमी की जांच को लेकर तात्कालिक प्रभारी अधिकारी पर FIR व वसूली की कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
.......................................................
जिले के धान संग्रहण केंद्र बाजार चारभांठा से 7 करोड़ से भी अधिक का धान को शासन की सह में पदाधिकारीयों की मिली भगत से घोटाला कर जेब भरने का काम किया गया है और चूहों के ऊपर आरोप लगा कर शासन प्रशासन अपना पल्ला झाड़ रहें है जो बहुत ही हास्यास्पद है
.......................................................
जिसे लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक को जांच हेतु उचित कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन को आगाह किया कि कानूनी कार्यवाही कर वसूली नहीं होती है तो शहर कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा
.......................................................
उक्त शिकायत सौपने के दौरान मुख्य रूप से नव नियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नारायणी टोडर ,गोपाल चंद्रवंशी (संगठन महामंत्री), धीरज सिंह ठाकुर (पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस),प्रवीण वैष्णव ,आरिफ खान ,राहुल सिन्हा ,धनेश पाली ,सुरेश वर्मा ,सोनू चौहान ,सागर नामदेव ,जावेद कुरैशी ,सीता ध्रुवे जी (पार्षद),रचना कोशले जी,श्यामवती ,सीमा झरिया ,सीमा नीलमर्कर ,सरस्वती शाहू ,उर्मिला राजपूत ,संतोषी देवी , व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।