ग्रामीण खेल महोत्सव में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का जनसैलाब
रायपुर |
2026-02-16 18:41:30
सिलयारी, 15 फरवरी।
सेवा एक सौभाग्य फाउंडेशन, द्वारा सिलयारी में 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को भव्य ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक एवं साइकलिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच प्रदान करने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।