मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शीतला माता मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एक पेड़ मां के नाम एवं विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा, गरियाबंद द्वारा शीतला माता मंदिर के प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ प्रसाद वितरण किया गया एक पेड़ मां का नाम पौधा लगाया गया एवं श्रद्धा और भक्ति भाव से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शीतला माता प्रांगण के हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण एवं एक पेड़ मां के नाम का लगाया कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की कामना की। मंदिर परिसर में सकारात्मक वातावरण के बीच उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।