छत्तीसगढ़ / रायपुर

बजट सत्र में कवासी लखमा की एंट्री, सदन में सत्तापक्ष से गले मिलते दिखे

 रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल में बैठे नजर आए।


सत्तापक्ष के नेताओं से गले मिलते दिखे
सदन पहुंचते ही एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कवासी लखमा सत्तापक्ष के नेताओं से गले मिलते दिखाई दिए। वे पहले मंत्री रामविचार नेताम और फिर अजय चंद्राकर से गले मिलते नजर आए, जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे। सदन में इस घटनाक्रम की चर्चा होती रही।

विशेष अनुमति से हुए शामिल
जानकारी के अनुसार, कवासी लखमा ने 6 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस पर विचार करते हुए अध्यक्ष ने अनुमति प्रदान की। उनकी उपस्थिति को लेकर अदालत ने अंतिम निर्णय अध्यक्ष के विवेक पर छोड़ा था।

इसके बाद 7 फरवरी को महाधिवक्ता से राय ली गई। प्राप्त अभिमत के आधार पर शर्तों के साथ उन्हें बजट सत्र 2026-27 में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

सत्र के दौरान उनकी मौजूदगी और भाजपा नेताओं से आत्मीय मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।

 

Leave Your Comment

Click to reload image