छत्तीसगढ़ / रायपुर

हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा में 7572 परीक्षार्थी हुए शामिल

 रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्रमांक 71 में दिनांक 23.02.2026 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा विषयों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

परीक्षा की सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर जिला सरगुजा द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा, रामपुर, मेण्ड्राकला, सुखरी, लहपटरा, पेटला, नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर, प्रभात राई, आदर्श जीवन दीप जजगा एवं डी. हिलाक्स पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, लुण्ड्रा, धौरपुर, डी. हिलाक्स पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर एवं प्रभात राई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संचालित होना पाया गया।उक्त परीक्षा में कुल 7676 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7572 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 104 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image