छत्तीसगढ़ / रायपुर

जल जीवन मिशन से मांगामार में हर घर जल का सपना साकार

 रायपुर, 23 फरवरी 2026

जल जीवन मिशन से मांगामार में हर घर जल का सपना साकार

जल जीवन मिशन से मांगामार में हर घर जल का सपना साकार

जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से कोरबा जिले के दूरस्थ ग्राम मांगामार में पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव आया है। जिला मुख्यालय से लगभग 53 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की ढाई हजार से अधिक आबादी को अब घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

मिशन के तहत एक करोड़ 45 लाख 34 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग योजना पूर्ण की गई। योजना अंतर्गत उच्च स्तरीय पानी टंकी स्थापित कर 3700 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई तथा 522 घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए गए। इससे हैंडपंप एवं कुओं पर निर्भरता समाप्त हो गई है। गर्मी के मौसम में जलसंकट से जूझने वाले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को राहत मिली है। पहले पानी भरने के लिए लंबी कतारें लगती थीं और घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। अब नियमित जलापूर्ति से उनकी दिनचर्या सुगम हुई है तथा वे समय का उपयोग परिवार, बच्चों की पढ़ाई और आयवर्धक कार्यों में कर रही हैं। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से जलजनित रोगों में भी कमी आई है। मांगामार में यह योजना ग्रामीण विकास की नई धारा बनकर उभरी है।

Leave Your Comment

Click to reload image