छत्तीसगढ़ / रायपुर

एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना से महिला हितग्राही बनी आत्मनिर्भर

 रायपुर, 23 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जशपुर जिले में गौपालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की डेयरी समग्र विकास योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की दो गायें उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

इसी क्रम में कुनकुरी विकासखंड के सेन्द्रिमुण्डा निवासी श्रीमती सरोजनी एक्का को एक साहीवाल नस्ल की गाय प्रदान की गई है। इकाई लागत 1 लाख 40 हजार रुपये पर 50 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत किया गया है। साथ ही प्रतिदिन प्रति पशु 2 किलोग्राम पशु आहार, 5 किलोग्राम साइलेज एवं 50 ग्राम मिनरल मिश्रण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा एक वर्ष का निःशुल्क बीमा भी दिया गया है। विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण एवं तकनीकी मार्गदर्शन नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है, जिसे मिल्क पुलिंग पॉइंट से 43-45 रुपये प्रति लीटर मूल्य मिल रहा है। इससे हितग्राही को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image