वनांचल क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का उड़नदस्ता दल ने किया औचक निरीक्षण
कवर्धा, 24 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा बारहवीं के द्वितीय प्रश्नपत्र रसायन शास्त्र व राजनीतिक शास्त्र के लिए बोड़ला विकासखण्ड के विभिन्न वनांचल क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर.वर्मा के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल के सदस्यों एम.आई.एस. प्रशासक श्री सतीश कुमार यदु, श्री अश्वनी सोनी, व्याख्याता एवं पी.टी.आई. श्री दिनेश कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला जंगल, समनापुर जं, उसरवाही एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाखार जंगल का निरीक्षण किया गया।