छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी तक मालखरौदा तहसील के ग्राम- कुरदी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय रामनामी महासभा के वार्षिक सम्मेलन- 'बड़े भजन मेला' में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनधिमण्डल को बड़े भजन मेला में आमंत्रण हेतु आभार जताया और मेला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा से अध्यक्ष पं रामप्यारे रामनामी, आचार्य महेत्तर राम रामनामी, श्री गंगाराम टण्डन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image