ग्राम पंचायत कोबा में साइबर मड़ई रथ, मड़ई मेला उत्सव में पहुंचकर गांव के नागरिको कों साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक
बालोद |
04-Jan-2024
सायबर मड़ई रथ के दुसरे दिन बालोद पुलिस द्वारा ग्रामीणजनों को साइबर अपराध से बचने के तरीके एवं पाम्पलेट पोस्टर वितरण कर जानकारी दी गई।
बालोद। आम जनता के साथ आए दिन हो रही सायबर ठगी से बचने बालोद पुलिस ने जबरदस्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया है जिसमे उन्होंने सायबर जागरूकता के लिए लोगो को जानकारी उपलब्ध करवाने सायबर मड़ई रथ का आयोजन किया गया है। बालोद पुलिस की इस नेक पहल से स्कूली बच्चे, ग्रामीण महिलाएं और सभी जिलेवासी बेहद खुश नजर आ रहे है। दैनिक दैनंदिनी को ग्राम कोबा के स्कूली छात्र रमेश ने बताया कि सायबर मड़ई रथ के गांव में आने से वे और उनके सभी दोस्त काफी खुश है जिससे उन्हें कुछ जरूरी जानकारी मिली की मोबाईल का सही तरीके से किस तरह इस्तेमाल किया जाना है और इंटरनेट पर आने वाले किसी भी प्रलोभन ने बचना है।
दिनांक 02 जनवरी को ग्राम कोबा में सायबर मड़ई रथ के आने से ग्रामीण काफी उत्साहित है। ग्रामीणों को आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबरपिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in_पर शिकायत करने की जानकारी साझा की गई|
ग्राम कोबा के मंडई मेला उत्सव में आस-पास से पहुंचे ग्रामीणजनों को जागरूक करते हुये बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किये जाने पर अपना पर्सनल डिटेल (निजी जानकारी) शेयर नही करने तथा मोबाईल फोन पर लुभावने वाले ऑफर से बचने के तरीके से अवगत कराया गया। सायबर मड़ई रथ में उपस्थित साइबर स्टाफ योगेश कुमार गेडाम द्वारा पाम्पलेट पोस्टर वितरण कर ग्रामीणजनों को साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने जानकारी साझा की गई। साथ-साथ पुलिस और समाज के बीच तालमेल बनाये रखने अपील की गई|
बालोद पुलिस द्वारा जारी इस सायबर मड़ई रथ में बालोद पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना डौण्डी लोहारा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोबा में सायबर मड़ई रथ द्वारा लोगों को जागरूक करने साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध जानकारी दी गई।