छत्तीसगढ़ / बालोद

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, कई प्रमुख दावेदार मैदान में डटे

बालोद। लोकसभा चुनाव की तैयारी भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक दलों ने प्रारंभ कर दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी प्रत्याशी चयन को लेकर सर्वे और अन्य माध्यमों से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत चुकी है जो कि 26 जनवरी तक चलेगी। लोकसभा चुनाव के पहले गांव-शहरों तक केंद्र सरकार की योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंचेगी। एलईडी युक्त वीडियो वैन से होगा प्रचार होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
 
बता दें कि पिछले 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 11 सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को टिकट नहीं देकर नए प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली थी। प्रदेश में सरकार न रहते हुए भी भारतीय जनता पार्टी ने 11 में से 9 सीट जीत हासिल की थी। इस बार भी यह कयास लगाए जा रहे है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2019 की तरह इस बार भी सभी 11 सीटों में नए प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है। हालांकि कांकेर लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान सांसद मोहन मंडावी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रत्याशियों पर दांव खेला था। ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो अन्य प्रमुख दावेदार मैदान में डटे हुए हैं। जिनकी देवदारी प्रमुखता से सामने आ रही है, इसमें सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह की दावेदारी बहुत मजबूत मानी जा रही है। पिंकी शिवराज शाह लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए काफी समय से सभी आठों सीटों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रवास करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बालोद, कांकेर, कोंडागांव एवं धमतरी जिला के संगठन के अधिकांश पदाधिकारी पिंकी शिवराज शाह को निर्विवाद प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं। इसके साथ ही कांकेर लोकसभा क्षेत्र में और भी प्रमुख दावेदार हैं, जिनमें कांकेर के पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, सतीश लाटिया तथा मीरा सलाम का नाम सामने आ रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image