रघुनाथपुर में प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगा एसडीएम धौरपुर का लिंक कोर्ट
अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026
अनुविभागीय अधिकारी (रा०)/दण्डाधिकारी धौरपुर ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सरगुजा के निर्देशानुसार अनुविभाग- धौरपुर अंतर्गत रा.नि.मं.- रघुनाथपुर अन्तर्गत आने वाले ग्रामों/हल्कों के राजस्व/दाण्डिक प्रकरणों की सुनवाई हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०)/दण्डाधिकारी धौरपुर का लिंक कोर्ट 03 सितम्बर 2026 से प्रत्येक गुरूवार को उप-तहसील कार्यालय रघुनाथपुर में संचालित किया जाएगा।