छत्तीसगढ़ / बस्तर

जगदलपुर में अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरुआत

 जगदलपुर 13 अगस्त 2026

जिले के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अध्यापन सह मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा जिले के उक्त वर्ग के पात्र आवेदकों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

      इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बस्तर जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को आड़ावाल स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने करियर को एक नई दिशा प्रदान करें।

Leave Your Comment

Click to reload image