छत्तीसगढ़ / महासमुंद

जिले में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम 18 अगस्त को

 महासमुंद 13 अगस्त 2026

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त 2026 को जिलेभर में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थानों में 18 अगस्त को राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन  e-Pledge के माध्यम से नशा विरोधी शपथ लेने तथा सहभागिता प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को व्यापक रूप दिया जा सके। कार्यक्रम के आयोजन के बाद निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार कर 18 अगस्त को अपराह्न तक जिला कार्यालय समाज कल्याण में उपलब्ध कराना होगा। प्राप्त जानकारी का संकलन कर संचालनालय समाज कल्याण, छत्तीसगढ़, रायपुर को प्रेषित किया जाएगा। संबंधित विभागों से कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स एवं संक्षिप्त प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने कहा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image