स्वतंत्रता दिवस को जिले में रहेगा शुष्क दिवस
कोण्डागांव । जिला कार्यालय कलेक्टर (आबकारी) के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस संबध में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना द्वारा जारी आदेशानुसार जिले की समस्त देशी मदिरा दुकान सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान एफ.एल.1 (घघ-कंपोजिट), देशी/विदेशी मदिरा अहाता तथा एफ.एल.7 सैनिक केन्टीन फुटकर दुकानों को बंद रखने तथा अवैध शराब बिक्री पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं।