स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा
दंतेवाड़ा, 15 अगस्त 2026
भारत की आजादी के अवसर पर कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने ध्वजारोहण के बाद इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।