ठाकुर अनिरुद्ध सिंह शासकीय प्राथमिक शाला, कुशालपुर में आज स्वतंत्रता दिवस बेहद देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वार्ड के पार्षद श्री कृष्णा सोनकर (बब्बी) ने स्कूल के बच्चों को हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 70 डेस्क-बेंच दान में दिए । पार्षद जी ने कहा कि बच्चों को बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है इससे बच्चों को पढ़ाई करने में अधिक सुविधा होगी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस अमूल्य सहयोग हेतु पार्षद जी को धन्यवाद दिया । इस कार्यक्रम में शाला के प्रधानाचार्या श्रीमती अन्नपूर्णा महानंद, सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्री जे.आर. धीवर, शिक्षाविद् श्री सुभाष सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सावित्री धीवर, शिक्षक श्री पूरनदास बंजारे, श्री डॉक्टर प्रसाद साहू, श्रीमती पूजा कतलम समेत वार्ड के सभी गणमान्य नागरिक और सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।