सामुदायिक में घनश्याम साहू ने फहराया तिरंगा
कबीरधाम |
2026-08-17 11:31:02
पंडरिया/कवर्धा--स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पण्डरिया द्वारा साहू संघ सामुदायिक भवन, बैरागपारा पण्डरिया में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू द्वारा तिरंगा ध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू द्वारा किया गया। साथ ही कांग्रेस परिवार के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों एवं उद्बोधन के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाई का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर घनश्याम साहू ने कहा कि-"
आजादी का यह पर्व हमें केवल अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर ही नहीं देता, बल्कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती, सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा भी देता है।
आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लें।