कौशल प्रमाण-पत्र प्रदान करने लाइवलीहुड कॉलेज में किया जाएगा प्रमाणीकरण
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेव्हीवाय) 4.0 के अंतर्गत कांकेर जिले में रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (RPL) के तहत प्रमाणीकरण प्रारंभ किया जा रहा है। इसके माध्यम से किसी कोर्स, ट्रेड अथवा व्यवसाय विशेष में पूर्व प्रशिक्षित एवं अनुभवी हितग्राहियों को उनके कौशल का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। जिन हितग्राहियों को अपने पूर्व अर्जित कौशल के लिए कौशल प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है, वे इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए हितग्राहियों का चिन्हांकन कर त्च्स् के अंतर्गत प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, राज मिस्त्री, सोलर पी.वी. इंस्टालर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट तथा जल वितरण संचालक जैसे कोर्स के लिए प्रमाणीकरण किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र हितग्राही प्रमाणीकरण के लिए लाइवलीहुड कॉलेज, गोविन्दपुर, कांकेर में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।