छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर ने की जिले के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

 सारंगढ़-बिलाईगढ़, । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभागार में समय -सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विभागवार लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के तीनों जनपद क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

इसी तरह कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त एवं लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को क्षेत्र में बंद पड़ी लाइटों, नाली व्यवस्था का सुचारु मॉनिटरिंग  कर उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image