छत्तीसगढ़ / महासमुंद

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा कार्यक्रम

 महासमुंद, । छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव शनिवार 22 अगस्त को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12ः30 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा महासमुंद के लिए रवाना होंगे और दोपहर 01ः30 बजे महासमुंद विश्राम गृह पहुंचेंगे।

दोपहर 01ः30 बजे से 02ः10 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे दोपहर 02ः15 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक लोहिया चौक, महासमुंद में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भी सम्मिलित होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री अपराह्न 03ः10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे तथा शाम 05ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।  

Leave Your Comment

Click to reload image