5वीं, 8वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को एक-एक हजार रूपये दिए जायेंगे, आगे कक्षा की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि महत्वपूर्ण होगा - मुरलीधर सिन्हा
गरियाबंद |
2026-08-24 16:33:21
5वीं, 8वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को एक-एक हजार रूपये दिए जायेंगे, आगे कक्षा की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि महत्वपूर्ण होगा - मुरलीधर सिन्हा
राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- स्वाधीनता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर शासकीय प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हारपारा, गरियाबंद में ध्वजारोहण शालेय परिवार के शिक्षाविद सदस्य एवं प्रदेश सहसंयोजक, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ मुरलीधर सिन्हा ने किया । उन्होंने ध्वजारोहण करने के पश्चात संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि सैकड़ों वर्षों की अंग्रेजों की गुलामी से आजादी 15 अगस्त 1947 में मिली तबसे हम यह राष्ट्रीय पर्व मनाते आ रहे हैं जो स्वाधीनता दिवस का 80 वाँ वर्षगांठ है, हमारे पूर्वजों के त्याग, तपस्या और बलिदानी से आजादी मिली है जिसे आज के पीढ़ी को याद रखना चाहिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन करते हुए कहा कि आप सब पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें और आने वाले 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा में जो बच्चे 70 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण होंगे उन्हें एक हजार रूपये आगे की कक्षा में शिक्षण सामग्री की जरूरत के लिए पुरूस्कार मुरलीधर सिन्हा जी द्वारा दिए जाने के8 घोषणा किये । कार्यक्रम में शालेय परिवार से प्रधानपाठक लक्ष्मीनारायण शर्मा , शिक्षकगण कैलाश ध्रुव, श्रीमति देवकुमारी साहू, प्रभारी प्रधानपाठक प्राथमिक शाला श्रीमति रूखमणि सिन्हा, श्रीमति प्रेमलता यादव, शाला प्रबंधन अध्यक्ष सतीश चक्रधारी, सदस्य बेदराम निषाद एवं विद्यार्थियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दिए ।