महतारी वंदन की 30वीं किस्त से भाई के लिए राखी लेंगी सरस्वती वर्मा
राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
रायपुर, 24 अगस्त 2026
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का प्रतीक है। इस बार खैरागढ़ विकासखंड की सरस्वती वर्मा ग्राम खुसयारी के लिए और भी खास है। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने के बाद उन्होंने तय किया है कि वे इसी राशि से अपने भाई के लिए राखी खरीदेंगी और पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी।
सरस्वती वर्मा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बनी है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पाती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त की राशि मिलने से उन्हें काफी खुशी हुई है। इसी राशि से वे अपने भाई के लिए पसंद की राखी खरीदेंगी और रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगी।
“राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ - महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार।” सरस्वती वर्मा ने कहा कि विष्णु भैया की सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से लगातार सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना की राशि महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली 30वीं किस्त उनके लिए भाई के प्रति स्नेह व्यक्त करने का माध्यम बनी है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि से राखी खरीदकर भाई की कलाई सजाने की खुशी उनके लिए विशेष है।
सरस्वती वर्मा ने कहा कि पहले त्योहारों के समय छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना पड़ता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी आवश्यकताओं के साथ परिवार की खुशियों में भी योगदान दे पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक आत्मविश्वास मिला है और परिवार में निर्णय लेने की भावना भी मजबूत हुई है।
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके घरेलू बजट में सहयोगी बन रही है। महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों, बच्चों की आवश्यकताओं, घरेलू खर्चों और पर्व-त्योहारों से जुड़े कार्यों में कर रही हैं। सरस्वती वर्मा के लिए भी योजना की 30वीं किस्त भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने वाली खुशियों की सौगात लेकर आई है।
रक्षाबंधन के दिन सरस्वती वर्मा अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी और भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना करेंगी। उनके लिए महतारी वंदन योजना की यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपनेपन और रिश्तों की खुशियों को संजोने का एक माध्यम बनी है।