छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा "साइबर जागृति अभियान" के तहत मुस्लिम समुदाय को किया गया जागरूक।

पुलिस टीम ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।


राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ पुलिस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत आज गरियाबंद पुलिस द्वारा एक विशेष और सराहनीय पहल की गई , ईद मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) के पवित्र त्योहार के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा मुस्लिम समुदाय के भाईयों के बीच पहुंचकर उन्हें डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचने के प्रति जागरूक किया गया।
 इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस बीच थाना मैनपुर एवं पाण्डुका के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए व्यावहारिक और सरल उपाय साझा किए- 
अपनी बैंकिंग जानकारी, एटीएम पिन (PIN), पासवर्ड या यूपीआई पिन कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करे। 
किसी भी संदिग्ध कॉल या लॉटरी के झांसे में आकर अपना ओटीपी किसी को न बताए।
सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर आने वाले अनजान लिंक्स (Links) या एपीके फाइलों (.apk) पर क्लिक करने से बचे। 
किसी भी प्रकार के डराने वाले या फर्जी कॉल्स आने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या Cyber Crime Portal पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

Leave Your Comment

Click to reload image