कवर्धा। शासकीय प्राथमिक शाला जीताटोला, संकुल महराजपुर, विकासखंड बोड़ला में 24 अगस्त 2026 को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति (SMC) के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जागरूक ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। ग्रामीणों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला सामूहिक प्रयास है।
विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती ललिता मेरावी ने शाला विकास समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आज लगाए गए पौधे केवल वृक्ष नहीं हैं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और हरे-भरे भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक सीख देने के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति अध्यक्ष विनोद छेदावी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मेरावी, शिक्षाविद प्रताप सिंह मरकाम, जनप्रतिनिधि श्रीमती द्रोपदी रमेश मरकाम, राजेन्द्र मेरावी, SMC सदस्य राकेश छेदावी, सेवकराम गंधर्व, बहल श्रीवास, प्रधान पाठक श्रीमती ललिता मेरावी, सहायक शिक्षक श्रीमती सपना सिंह राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीता मेरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण के साथ ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।