छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

बाहपानी हादसे में मृतकों की संख्या हुई 18, दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए डिप्टी सीएम शर्मा

 कवर्धा। थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहपानी के पास सोमवार को पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।


इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। वहीं 5 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से 4 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। ये सभी शिवमहरा के रहने वाले थे। पिकअप सवार तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे और वापस लौट रहे थे, तभी ये दुर्घटना हो गई।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image