छत्तीसगढ़ / कोरबा

संपूर्णता अभियान शुभारंभ समारोह का विशिष्ट अतिथि के रूप् में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल,

 कोरबा । नीति आयोग अंतर्गत जिले में संपूर्णता अभियान शुभारंभ समारोह का आयोजन कोरबा कलेक्ट्रेट सभागार में 06 जुलाई 2024 को दोपहर 03 बजे वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप् में विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर व महापौर नगर निगम कोरबा राजकिशोर प्रसाद तथा सम्मिलित होंगी। जनपद पंचायत कोरबा तथा जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में भी संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image