छत्तीसगढ़ / दुर्ग

हर घर तिरंगा अभियान,जोश और जज्बे के साथ प्रचार प्रसार में जुटी नगर निगम

दुर्ग । स्वतंत्रता सप्ताह 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल कियान्वयन के लिए राज्य शासन के आदेश एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर नगर पालिक निगम में हर घर तिरंगा मोटर साइकिल रैली का शुभारंभ आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगाÓ अभियान का आयोजन 09 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर,प्रदेश एवं देशभर में होना है। इस अभियान का उद्देश्य व्यक्तियों को प्रेरित करना है कि वे अपने आवासों पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करें। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,शौएब अहमद,सूरज सारथी सहित निगम अमला व कर्मशाला टीम द्वारा मोटर साइकिल रैली निगम कार्यालय से पटेल चौक होते हुए  स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों तक वापस रैली निगम कार्यालय पहुँची।इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर तिरंगा शपथ दिलाई।

मैं शपथ लेता हूं कि मैं तिरंगा फहराऊंगा, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करूंगा और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूंगा।भारत माता की जय। उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शहर के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों,कार्यालयों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान के जश्न में शामिल हों।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अमले के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली मोटरसाइकिल निकाली गई जिसमें जोर शोर से भारत मां के नारे लगाए गए।



 
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image