छत्तीसगढ़ / दुर्ग

आज योग प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे सेफी अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर

भिलाई । छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ व दुर्ग जिला योगासन खेल संघ, योग लँगर समिती भिलाई के तत्वाधान मे 10 अगस्त को योग प्रतियोगिता का आयोजन सांई मंदिर सेक्टर 6 भिलाई के हाल में प्रात: 10 बजे से किया गया है जिसमें उद्घाटन समारेाह के मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार बंछोर चेयरमैन स्टील एग्जीक्युटिव फेडरेशन ऑफ  इंडिया अध्यक्ष ओ. ए. भिलाई स्टील प्लांट अध्यक्षता हर्ष मंत्री अध्यक्ष, महेश्वरी समाज  विशिष्ट अतिथि बी. के. श्रीवास्तव सीनियर मैनेजर मेडिकल प्रशासानिक जे.एन.एल. अस्पताल होंगे।

10 अगस्त की संध्या 5 बजे समापन कार्यक्रम संपन्न होगा जिसके मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मानवेन्द्र जंघेल अस्थि रोग विशेषज्ञ, अध्यक्षता अशोक महेश्वरी अध्यक्ष योग लंगर समिति विशिष्ट अतिथि हेमंत शुक्ला अध्यक्ष सांई मंदिर ट्रस्ट भिलाई अरूण पंडा वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ होंगे। उक्त जानकारी संघ के सचिव अजित पंडा योग प्रशिक्षक ने दी है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image