वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन.एस. साहू ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर भाजपा प्रवेश किया
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
गरियाबंद। गरियाबंद के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जीवन.एस. साहू ने भाजपा की रीति–नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय व कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। गरियाबंद के भाजपा युवा नेता डॉ. आशीष शर्मा ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराया है। मालूम हो कि जीवन.एस. साहू कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ ही पत्रकार भी हैं, जिन्होंने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन सदस्यता अभियान के दौरान यह सदस्यता ग्रहण किया है। सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, धनंजय नेताम, आसिफ मेमन, शेषनारायण गजभिए, राधेश्याम सोनवानी, फारुख चौधरी, धनराज विश्वकर्मा, रितेश यादव, सुमीत पारख, लोकेश सिन्हा, अतुल गुप्ता, धीरेंद्र सोनी, उपेंद्र सिन्हा, टिकेश पटेल सहित उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।