छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

सीएटीसी -15 के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार ने ओपनिंग एड्रेस देकर शिविर का शुभारंभ किया

राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---

गरियाबंद। 27 छत्तीसगढ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एनसीसी के द्वारा प्रतिवर्ष छात्र सैनिकों को दिया जाने वाला वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर डिविजन व सीनियर विंग एवं जूनियर डिविजन व जूनियर विंग का संयुक्त रूप से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ लखौली आरंग में किया गया जिसमें आज द्वितीय दिवस में प्रातः उठकर पीटी परेड के बाद  कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार के ओपनिंग  एड्रेस में उन्होंने छात्र सैनिकों को कैंप संबंधी विभिन्न दिशा निर्देश देते हुए शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु मार्गदर्शन दिया तत्पश्चात ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग प्रैक्टिस की गई दोपहर फायर फाइटिंग अभ्यास के अंतर्गत छत्तीसगढ फायर ब्रिगेड की टीम जिसमे एस ओ मोहम्मद सलीम, अनिल मंडले,अमित कोसले, मनोज पटेल ईश्वर राव ने छात्र सैनिकों को डेमो एवं अभ्यास के माध्यम से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया जिसमे छात्र सैनिकों ने उत्साह से भाग लिया इसके पश्चात गेम्स परेड में खो खो, बालीबाल, रस्सा कस्सी एवं विभिन्न खेल का अभ्यास किया गया। समस्त गतिविधियों में प्रमुख रूप से विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालय से सात एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर जिनमे कैप्टन डी के ध्रुवा,लेफ्टीनेंट रवि बंजारे, सेकंड आफीसर शेख रमजानी,सेकंड आफिसर सागर शर्मा, थर्ड आफिसर विवेक वर्मा, थर्ड आफिसर पी एल वर्मा ,केयर टेकर पीयूष उपाध्याय, केयर टेकर चेतना नायक के अलावा सूबेदार मेजर सत्यवर्त सिंग,ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार जगदीश सिंग, बीएचएम दिनेश सिंग, एमटी जेसीओ सुबेदार केशव दत्त,सुबेदार नरोत्तम सिंग, सुबेदार बलबीर सिंग आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image