छत्तीसगढ़ / कोरबा

साक्षात्कार 4 अक्टूबर को

दिव्यांग आवासीय छात्रावास

कोरबा। जिले में दिव्यांग बच्चों हेतु 50 सीटर बाधारहित आवासीय छात्रावास में बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण, थेरेपी एवं अन्य सुविधा प्रदान करने हेतु विभिन्न पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार का आयोजन 04 अक्टूबर 2024 को प्रातः 09ः30 बजे से स्थान-विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा क्र. 01 सीएसईबी कोरबा में आयोजित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व में दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात अंतिम दावा आपत्ति निराकरण सूची जारी की गई थी। उन्होंने साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थी आवेदन फार्म में 02 प्रति वांछित दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने निर्देशित किया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image